पातेपुर गांव में नाली का पानी सड़क पर बहा, आवागमन हुआ दूभर


बारचवर गाजीपुर। संवाददाता अभिषेक राय


विकासखंड बाराचवर अंतर्गत पातेपुर गांव में नाली का पानी सड़क पर बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव के कारण आवागमन बाधित हो गया है और आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते नाली की यह स्थिति बनी है। लोगों का कहना है कि नाली के निर्माण से लेकर उसे ढकने तक घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिससे नाली और उसके ढक्कन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। परिणामस्वरूप नाली का पूरा पानी सड़क पर बह रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को भी चलने में दिक्कत हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

वहीं, इस मामले में ग्राम प्रधान नंदलाल राम ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क और नाली क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने बहुत जल्द मरम्मत कराने की बात कही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें