कमलेश श्रीवास्तव के सभासद मनोनीत होने पर चित्रगुप्त वंशीय सभा में हर्ष, ददरीघाट चित्रगुप्त मंदिर परिसर में किया गया भव्य सम्मान


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में कमलेश श्रीवास्तव को सभासद मनोनीत किए जाने पर चित्रगुप्त वंशीय समाज में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर रविवार की शाम शहर के ददरीघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां श्री चित्रगुप्त वंशीय महासभा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। कमलेश श्रीवास्तव इससे पूर्व भी सभासद के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी इसी अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए शासन की ओर से 16 मार्च को उन्हें पुनः नगर पालिका में वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कमलेश श्रीवास्तव का मनोनयन पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर आनंद शंकर श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव (प्रतिनिधि, एमएलसी आशुतोष सिन्हा) आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और समाज के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें