दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, तकनीकी विषयों पर दी गई जानकारी


भांवरकोल । विकासखंड मुख्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, पीएफएमएस तथा जेम पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि ग्राम पंचायत की प्रोफाइल और कार्ययोजना ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा सभी क्रय व सेवाएं जेम पोर्टल के माध्यम से ही की जाएं। साथ ही पंचायतों के भुगतान पीएफएमएस गेटवे के जरिए करने पर जोर दिया गया। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर चंदौली से आए प्रशिक्षक शशि कुमार और राधेश्याम गौतम ने पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के कारण कुछ सचिवों को प्रशिक्षण में भाग लेने में असुविधा हुई। कार्यक्रम में सूर्यभानु कुमार राय, पंकज कुमार त्रिपाठी, पिंटू कुमार सरोज, नीतू सिंह, ओमप्रकाश यादव सहित सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें