ईद की तैयारी में जुटा मुहम्मदाबाद, बाजारों में बढ़ी रौनक और खरीदारों की भीड़


गाजीपुर। मुहम्मदाबाद में ईद का त्योहार नजदीक आते ही मुहम्मदाबाद क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुबह से देर रात तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है और रोजेदार अपनी पसंद के सामान की खरीदारी में जुटे हुए हैं।

ईद को लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं नए कपड़े, जूते-चप्पल, चूड़ियां और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं, वहीं बच्चों के लिए शेरवानी, टोपी और कुर्ता-पायजामा की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

बाजारों में कपड़े, जूते, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सेवईं, खजूर और ड्राई फ्रूट की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार महिलाओं में फारसी सूट और अफगानी सूट की मांग अधिक है, जबकि पुरुषों में डिजाइनर कुर्ता-पायजामा के साथ लिनन और कॉटन के कपड़ों की खरीदारी ज्यादा हो रही है।

दुकानदारों का कहना है कि ईद के मद्देनजर इस बार बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। रमजान के पवित्र महीने के बाद आने वाली ईद मुस्लिम समाज का प्रमुख त्योहार होता है, जिसमें लोग नए कपड़े पहनते हैं और घरों में सेवईं समेत विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें