मधुबन में ग्राम प्रधान राकेश सिंह अंशु के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि रहे विशाल सिंह चंचल जी


शादियाबाद गाजीपुर – मनिहारी विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुबन गांव में रविवार को ग्राम प्रधान राकेश सिंह अंशु के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम उत्साह और उमंग से भर गया। समारोह में आए अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं और अभिनंदन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का ग्राम प्रधान राकेश सिंह अंशु और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विशाल सिंह चंचल ने कहा कि होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और सम्मान के साथ उन्हें यहां स्वागत मिला है, उसके लिए वह सभी लोगों के आभारी हैं। उन्होंने वादा किया कि मनिहारी क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए वह हमेशा खड़े रहेंगे और क्षेत्र के हितों की रक्षा करते रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह जनपद की राजनीति में विकास की बयार बह रही है, उसी तरह मनिहारी विकासखंड क्षेत्र में भी बदलाव और विकास की गंगा बहाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज यहां हजारों लोगों की ऐतिहासिक उपस्थिति यह साबित करती है कि ग्राम प्रधान राकेश सिंह अंशु जन-जन की आवाज बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में राकेश सिंह अंशु ने ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाई है। जरूरत पड़ने पर उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों से भी संघर्ष करने में पीछे नहीं हटे।

इस अवसर पर मंच पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू, अनुष्का नेत्र क्लीनिक शादियाबाद के प्रतिष्ठित डॉ आर के मौर्या,बसपा नेता सुभाष राम, ज्ञानेंद्र गुप्ता बब्लू, अरविंद यादव, घूरा सिंह, अभिमन्यु सिंह मन्नू, विनीत सिंह, कर्मवीर सिंह सोनू, संदीप सिंह मिंटू, अखिलेश यादव, भूपेंद्र सिंह झब्बू , रियाजुद्दीन गुड्डू, अनिल यादव, वीरेंद्र यादव,विनीत चौहान और चमचम सिंह नेहाल बाबा,रशीद अंसारी,सुभाष कुशवाहा,ताहिर हुसैन,,जेपी यादव,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान रितेश कुमार ने किया, कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें