गाज़ीपुर में ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी की कार्यशाला व होली मिलन समारोह संपन्न, केमिस्टों की एकजुटता पर दिया गया जोर


नंदगंज(गाज़ीपुर)। रविवार को ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी गाज़ीपुर की ओर से द्वितीय वार्षिक कार्यशाला एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष राम अवतार यादव ने की। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे चंदननगर स्थित लहुरी काशी पैलेस में किया गया, जिसकी शुरुआत राष्ट्रगान के साथ दीप प्रज्वलन कर की गई।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दवा व्यवसाय से जुड़े केमिस्ट शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे केमिस्टों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वहीं सोसायटी की ओर से पत्रकार मुहम्मद खालिद और युवा पत्रकार आबिद शमीम को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोसायटी के महामंत्री अश्वनी राय तथा आरसीडीए के प्रदेश संगठन मंत्री पुनीत सिंघल ने कहा कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के केमिस्टों के बीच एकता, सहयोग और आपसी संवाद को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के दौरान दवा व्यापार से जुड़े नियमों, व्यवसाय में आ रही विभिन्न समस्याओं तथा केमिस्टों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही दवा व्यापार के सामने आ रही चुनौतियों और उनके समाधान के लिए सभी केमिस्टों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए केमिस्टों ने अपने विचार साझा किए और व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को मंच पर रखा। कार्यशाला में इन समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यशाला के समापन के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी केमिस्टों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मैनकाइंड फार्मा की ओर से उपस्थित केमिस्ट भाइयों को उपहार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में संयोजक जयप्रकाश, चेयरमैन अजय सर्राफ, अध्यक्ष राम अवतार यादव, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, संयुक्त मंत्री प्रदीप कुशवाहा, ऑडिटर राम आशीष प्रजापति, संगठन मंत्री धीरज गुप्ता, संरक्षक अरविंद राय सहित सोसायटी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यशाला का संचालन महामंत्री अश्वनी राय और प्रदेश संगठन मंत्री पुनीत सिंघल ने किया। अंत में चेयरमैन अजय सर्राफ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी केमिस्टों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें