संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
जमानियां/ गाजीपुर । राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उधरनपुर निवासी प्रमुख समाजसेवी ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद राय को गाजीपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के गाजीपुर के जिला अध्यक्ष के रूप में कृष्णानंद राय के मनोनयन से ब्रह्मर्षि समाज में खुशी की लहर है। और लोगों द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि कृष्णानंद राय की नियुक्ति से ब्रह्मर्षि समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।
ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय ने एक मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि संगठन के जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद राय की संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा एवं कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
समाचार पाकर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय, प्रदेश, और गाजीपुर इकाई और क्षेत्रवासियों द्वारा शुभकामनाएं देने का सिलसिला अनवरत जारी रहा । इस मौके पर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र राय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष , मारुति राय,उपाध्यक्ष दीनबंधु प्रधान, कोषाध्यक्ष उत्सव राय, महामंत्री प्रमोद राय, अजीत राय संगठन मंत्री राकेश रंजन राय एवं बाला जी राय एवं समस्त गाजीपुर की टीम के साथ सैकड़ों क्षेत्रवासी फूल माला पहनाकर स्वागत के साथ बधाई दिए।
> इस अवसर पर मनोनीत जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने संगठन के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जिस भरोसे और विश्वास के साथ मुझे दायित्व दिया गया है। मैं हमेशा अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन कर्मठता और ईमानदारी से करने का भरपूर प्रयास करूंगा।
> समाज और संगठन के विकास के लिए पहले की भांति ही हमेशा खड़ा होकर कार्य करता रहूंगा। ब्रह्मर्षि समाज के हित में हर संभव प्रयास जारी रहेगा । जनपद गाजीपुर का नाम हमेशा समर्पित होकर समाज सेवा हेतु अग्रणी भूमिका में रखने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों ने प्रमुख रूप से ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश नारायण सिंह, उपाध्यक्ष मुक्तिनाथ राय, उपाध्यक्ष सदानंद राय, राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर दिवाकर राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिलेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयेश मिश्रा, संगठन मंत्री साकेत सिंह, राजीव राय राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण शाही, प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर राय, कृपाशंकर राय उधरनपुर, अजय राय गौरा , विवेकानंद राय , संतोष राय सेमरा सहित तमाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं इसके अलावा तमाम राजनयिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
