जमानिया :भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जन – जन तक पहुंचाने के संकल्प यात्रा के 939 दिन हरियाणा राज्य के सनातनी युवा ‘हर्ष ‘ जमानियां विधानसभा के गहमर, करहियां, देवल, दिलदारनगर, जमदग्नि क्षेत्र जमानिया,कैमूर का मुंडेश्वरी धाम भ्रमण का भ्रमण किया । इस अत्यंत प्रेरणादायक कठिन यात्रा के दौरान इन्होंने मां कामाख्या मंदिर,गहमर बुढ़वा महादेव, देवल बाबा कीनाराम मठ, अमौरा स्वयंभू महादेव मंदिर एवं पौराणिक कर्मनाशा नदी का भ्रमण किया साथ ही दिलदारनगर मां शायर का दर्शन कर जमदग्नि क्षेत्र जमानिया पहुंचे जहां भारत की सबसे बड़ी उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर स्थित भगवान परशुराम जी और अति प्राचीन भगवती मां कर्पूरा देवी जी का भी दर्शन एवं पूजा अर्चना किया। इन देवालयों के बारे में इन्होंने विस्तृत जानकारी एकत्र की।इस युवा सनातनी ने यह व्रत लिया है कि भारतीय सनातनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार आजीवन करता रहूंगा युवा पीढ़ी के लिए ये गर्व का विषय है । इस बात का ज्ञान भी आवश्यक है कि जहां संस्कार और विज्ञान का समन्वित रूप होगा , और यही भारत वर्ष वर्तमान में विश्वगुरु कहलाएगा। इस पुनीत कार्य में गहमर से योगाचार्य डॉ० बुद्ध नारायण उपाध्याय, करहियां से भाजयुमो के जिला मंत्री जितेन्द्र उपाध्याय एवं अमौरा से जनमेजय उपाध्याय रहे से मिलकर जमदग्नि क्षेत्र जमानिया में आए जहां भारत की सबसे बड़ी उत्तर वाहिनी मां गंगा का दिव्य प्रवाह है जमानिया में विश्व हिन्दू परिषद् के नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा , के नेतृत्व में नव युवकों ने उनका स्वागत किया इस मौके पर बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक रोहित शर्मा जी , डॉ अमित कुमार सिंह जी उपस्थित रहे
सनातन संस्कृति प्रचार यात्रा का 939वां दिन, जमदग्नि क्षेत्र जमानिया सहित कई स्थलों का भ्रमण
