भांवरकोल /गाजीपुर । स्थानीय पुलिस ने शनिवार की अल सुबह सियाड़ी गांव के समीप ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलोरो पिकअप वाहन से आठ पशुओं(साड़ों) को बरामद किया। हालांकि पुलिस को देखते ही मौके से पांच तस्कर फरार होने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन में 8 गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर लादा गया था। क्रूरता पूर्वकढंग से लादे जाने के कारण एक पशु (सांड) की वाहन में ही मौत हो गई थी, जबकि चार गोवंशीय पशु गंभीर रूप से घायल पाए गए तथा तीन अन्य पशु भी चोटिल अवस्था में मिले। पशु चिकित्सा विभाग के पैरावेट कर्मी उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर चोटिल पशुओं का उपचार किया । पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाई। वाहन में क्रूरता पूर्वक लादे जाने के कारण चार बेहोशी की हालत में हो गए थे जिन्हें पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद वाहन से नीचे उतारा और के ऊपर पानी का छीटा मारा, तब जाकर कुछ देर के बाद पशु खड़े हुए और कुछ पानी भी पीया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि बोलोरो पिकअप में लदे आठ साड़ों में से एक मृत साड़ के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के साथ ही चोटिल और गंम्भीर रूप से चोटिल साड़ों के प्राथमिक उपचार के साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है।इस संबंध में मामला पंजीकृत कर पशु लदे वाहन छोड़कर भाग गए पांच तस्करों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि बरामद वाहन को सीज किया जाएगा।
पुलिस ने पिकअप से आठ गोवंशीय पशु किया बरामद, एक की मौत; मौके से पांच तस्कर फरार
