अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न 


भांवरकोल । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फियान फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के ग्राम लोहारपुर में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गाजीपुर एवं बलिया कार्यक्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं, बालिकाएं तथा युवा समूह के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फियान फाउंडेशन के निदेशक अमित कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस महिलाओं के अधिकार, समानता, गरिमा और सशक्तिकरण के लिए वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र और संतुलित विकास के लिए महिलाओं की समान और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जब तक महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक वास्तविक सामाजिक विकास संभव नहीं हो पाएगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित प्रिया सिंह (महिला पुलिस), थाना भांवरकोल ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, सामाजिक कार्य और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अग्रदूत बन रही हैं। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सामाजिक नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए समाज में आगे बढ़कर शासन एवं प्रशासन के साथ जुड़कर जनहित और समाज सेवा के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।कार्यक्रम में फाउंडेशन के कार्यकर्ता राम बचन, आकांक्षा तथा युवा समूह के सदस्यों ने सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।चाहे वह लैंगिक, जातिगत, धार्मिक, भाषा या रंग-रूप के आधार पर हो—को समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें