भांवरकोल। क्षेत्र पंचायत के लौवाडीह गांव में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गयी और उनका निस्कितारण किया गया। इस मौके पर सचिव पंकज त्रिपाठी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कराना सभी किसानों के लिए बेहद जरूरी है। इसके अभाव में किसान सम्मान निधि सहित शासन की कई अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी सम्भावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एस आई आर के तहत आवश्यक कागजात और फार्म समय से जमा करें। उन्होंने कहा कि खतौनियों में अंश निधाऀरण का कार्य शुरू है आप लेखपालों के सहयोग से अपना अंश निधाऀरण अवश्य करवा लें।आवास प्लस योजना में नए लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है।मनरेगा मजदूर अपना ईकेवाईसी जरूर करवा लें।प्रधानमंत्री बीमा योजना,जीवनज्योति योजना अवश्य कर इस योजना में लाभार्थी को दो लाख रुपये राशि मिलती है इसके अलावा अटल पेंशन योजना जरूर करवाए।जिनकी पेंशन बंद है वह लाभार्थी अपने बैंक खाते का केवाईसी कराए अन्यथा पेंशन बंद हो जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री रविन्द्र नाथ राय,बैंक अधिकारी रवि कश्यप,ग्रामप्रधान रविशंकर राय संजू, अवनीश राय, अवधेश यादव,सुमन भारती, राजेश राय,संतोष राय,लक्ष्मण राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लौवाडीह पंचायत में चौपाल का आयोजन
