भांवरकोल। थाना क्षेत्र के हाईवे के बढ़नपुरा पुलिया के समीप दोपहर में बालू लदी ट्रेलर का अगला टायर फट जाने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना से हाईवे पर दोनों तरफ से लंम्बाई जाम लग गया। जिससे इस हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा है। हालांकि बाद में हाईवे के कर्मियों ने जेसीबी मशीन से ट्रेलर को हटवाने में जुट गया। बताया जाता है गोरखपुर निवासी चालक प्रमोद कुमार बिक्रमगंज से ट्रेलर पर बालू लादकर गोरखपुर जा रहा था। जैसे ही वह बढ़नपुरा संकरी पुलिया के समीप पहुंचा। इसी बीच ट्रेलर का अगला टायर फट गया। हालांकि वाहन की रफ्तार धीमी होने से इस घटना में चालक एवं खलासी बाल बाल बच गए तथा एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन दोनों तरफ से हाईवे पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया।इसके बाद एन एच आई के कर्मी एवं पुलिस हाईवे से ट्रेलर को हटवाने में जुट गए। हालांकि अभी तक जाम समाप्त नहीं हो सका है।
गाजीपुर-भरौली मार्ग पर ट्रेलर का टायर फटा, घंटों से थमी वाहनों की रफ्तार
