शाहगंज में नव-निर्माणाधीन गौशाला का भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न


संवाददाता: चंदन जायसवाल

शाहगंज,जौनपुर: नगर क्षेत्र के अयोध्या मार्ग पर प्रस्तावित नव-निर्माणाधीन गौशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र विधायक रमेश सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शाहगंज प्रदीप गिरी, नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ‘बंटी’, भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, शाहगंज नगर सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार जायसवाल पत्रकार अध्यक्ष जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज ,भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, रामलीला समिति अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, अनिल मोदनवाल, कृष्णकांत सोनी ,प्रेमचंद भाकर, धीरज पाटिल, हनुमंत प्रसाद, कमलेश कुमार अग्रहरि, विनय सिंह, सभासद किरण सोनी के प्रतिनिधि अमन कुमार सोनी ,सभासद सिकंदर साहू ,सभासद मनीष जायसवाल ,अब्दुल्ला ,अर्पित जायसवाल ,ओम चौरसिया, कालीचरण जायसवाल, पंडित पंकज मिश्रा, शेखर साहू ,विजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, पत्रकार पंकज जायसवाल ,अब्दुल कयूम , नगरपालिका के श्री राम शुक्ला, संदीप जमादार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि यह गौशाला नगर क्षेत्र में निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। इससे न केवल गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि नगर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर गौशाला को विधिवत संचालन में लाया जाएगा, जिससे जनहित में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गौवंश संरक्षण हेतु इस पहल की सराहना की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें