ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन सामाजिक न्याय एवं सहयोग हेतु हमेशा तत्पर – जितेंद्र राय बबलू राष्ट्रीय महासचिव
एकजुटता से ही समाज को मिल सकता है आधिकारिक न्याय – त्रिलोकी नाथ राय राष्ट्रीय प्रवक्ता
भ्रमण कार्यक्रम से होता है ऊर्जा का संचार – रासबिहारी राय प्रदेश संगठन मंत्री
सबके सहयोग से ही समाज में आएगी जागरूकता – प्रमोद राय जिला महामंत्री
किसी भी कीमत पर समाज हित में होगा संघर्ष – राकेश रंजन राय जिला संगठन मंत्री
गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि के संगठन द्वारा चलाए जा रहे “ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल” भ्रमण महाभियान का दसवां दिन इस अभियान के सफल समापन के रूप में इस फरवरी माह में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के तहत संगठन के पदाधिकारियों ने गाजीपुर जनपद के विभिन्न गांवों में पहुंचकर चौपाल बैठकों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और आपसी एकजुटता का संदेश दिया। ये अभियान मार्च में पुनः योजनाबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।
महाभियान के दसवें दिन गोंडी एवं सियाडी गांव में चौपाल का आयोजन किया गया, जहां समाज हित, आपसी सौहार्द, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता बनाए रखने और संगठित होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय, जिला महामंत्री प्रमोद राय, जिला संगठन मंत्री राकेश रंजन राय एवं गोंडी से राधेश्याम राय, अजीत राय बंटू, सुनील राय तथा सियाडी से पूर्व प्रधान कमलेश राय, विपिन बिहारी राय, पंकज राय, श्रीकांत राय, कृष्णानंद राय, यमुना राय, नरेंद्र राय, तुंगनाथ राय, हीरालाल राय, उपेंद्र राय, अशोक राय, ओम प्रकाश राय, वीरेंद्र राय, निखिल राय, आनंद शंकर राय, जयशील कुमार राय, राकेश राय, रेवती रमन राय, बृजेश राय, राकेश रंजन राय, विकास राय आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
