यूजीसी कानून के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता ने दिया इस्तीफ़ा


कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल कुशीनगर अंतर्गत शक्ति केंद्र संयोजक/नगर मंडल कार्य समिति सदस्य सोनू कुमार सिंह ने यूजीसी (UGC) कानून के विरोध में स्वेच्छा से पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मंडल अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी), नगर मंडल कुशीनगर को प्रेषित किया है।
त्यागपत्र में सोनू कुमार सिंह ने उल्लेख किया है कि वे तथा उनका परिवार लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की तन-मन-धन से निस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन यूजीसी कानून लागू होने से समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को लेकर वे मानसिक रूप से आहत हैं। उनका कहना है कि यह कानून समाज को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त करने की दिशा में है, जिस कारण वे इसका विरोध करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
उन्होंने मंडल अध्यक्ष से उनका त्यागपत्र स्वीकार करने का आग्रह किया है। यह त्यागपत्र क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें