संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
भांवरकोल/ गाजीपुर। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के शेरपुर कलां में वरिष्ठ पत्रकार और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के पूर्व मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय का दो दिवसीय आगमन 25 और 26 जनवरी को होने जा रहा है।
इस दौरान वे 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के मौके पर शहीद संस्मरण इंटर कालेज शेरपुर खुर्द में नव निर्मित विज्ञान कक्ष का लोकार्पण करेंगे ।
दुर्गेश उपाध्याय का यह दौरा गांव के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके आगमन से गांव के लोगों में उत्साह और खुशी की भावना है। वे अपने अनुभव और ज्ञान से गांव के लोगों को लाभान्वित करेंगे।
