तहसील बार एसोसिएशन घोसी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अतुल राय रहे मुख्य अतिथि


घोसी, मऊ। घोसी तहसील सभागार में शुक्रवार दोपहर 2 बजे तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रकाश ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन व सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी तथा पूर्व सांसद अतुल राय रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके उपरांत अधिवक्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अतुल राय का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी लालजी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में अध्यक्ष शिव प्रकाश, महामंत्री जयहिंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपुल कुमार राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्यारे लाल, कोषाध्यक्ष मुमताज, ऑडिटर महमूद आलम, मंत्री प्रशासन साहेबजाद, मंत्री प्रकाश संतोष कुमार, मंत्री लाइब्रेरी हरिकेश कुमार तथा सदस्य पद पर रामप्रवेश, रामबिलास, चंपा भारद्वाज, हृदय वर्मा और दुर्गविजय यादव शामिल रहे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अतुल राय ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए फर्जी बलात्कार के मुकदमों से बरी होने की प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। बार काउंसिल सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने न्याय मिलने की वास्तविकता पर प्रकाश डालते हुए अधिवक्ताओं को समाज का सजग प्रहरी बताया।

समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा, रितेश पाल, राजेश सोनकर, जीउत बंधन, ए.जेड. इस्लाम, दिनेश राय, चेयरमैन मुन्ना गुप्ता, गोपाल राय, योगेश राय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Edited by Umashankar

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें