सेवराई। तहसील क्षेत्र के मनिया गांव में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ दलित समाज के लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता जावेद खान के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है साथ ही कार्रवाई न कहिए जाने की दशा में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि मनिया स्थित आराजी नम्बर 760 क रकबा 0.1120 हे० सरकारी अभिलेख नवीन परती पर विपक्षी गण द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण ज्ञानी राम पुम किशुन राम ने बताया कि मनिया स्थित आराजी नम्बर 760 क रकबा 0.11200 जो सरकारी अभिलेख में नवीन परती दर्ज है। जो पूर्व से खाली चला आ रहा था, वर्तमान समय मे विपक्षीगण- बलिराम राम पुत्र जगर देव राम व शेरू राम पुत्र स्व जगनारायन राम द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर पिल्लर आदी दिया जा रहा है। तथा नाद चूरन एवं भैस बाधकर अवैध कब्जा कर रहे है। ऐसी स्थिति में उपरोक्त आराजी का सीमांकन कराकर अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराया जाए। चेतावनी दिया कि आगर तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाई करने में हीला हवाली की गई तो हम सभी दलित समाज के लोग एकजुट होकर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
इस संबंध में एसडीएम संजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पत्र का संदर्भ लेते हुए संबंधित राजस्व कर्मियों को मौका मुआयना कर जांच आख्या देने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा।
