विधानसभा सचिव अमन जायसवाल की मौजूदगी में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न


नंदगंज (गाज़ीपुर)। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को ग्राम सभा बरहपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय बरहपुर में विधानसभा सदर बूथ संख्या 79, 80, 81 एवं 82 पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मतदाता सूची का गहन अवलोकन किया गया तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु फार्म–6 भरवाए गए।

इस अवसर पर विधानसभा सचिव अमन जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बीएलओ, बीएलए–2 एवं बूथ अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया। अमन जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है।

कैंप में बीएलओ पंकज कुमार गुप्ता, बीएलओ आत्मप्रकाश कुमार सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम में विकाश यादव, बूथ अध्यक्ष रविभूषण यादव, मुकद्दर अंसारी सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। अभियान के सफल आयोजन से क्षेत्र में मतदाता जागरूकता को बल मिला।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें