नंदगंज में चला मतदाता सूची संशोधन अभियान में मतदाताओं का सहयोग किए बरहपुर गांव सभा के भावी ग्राम प्रधान शिव प्रसाद सिंह 


नंदगंज (ग़ाज़ीपुर)18जनवरी।मुख्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार रविवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं संशोधन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक क्षेत्र के प्रत्येक मतदान बूथ पर मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

अभियान के दौरान मतदाताओं को अपने नाम की जांच करने, नाम में त्रुटि सुधार कराने, नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने तथा मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसी क्रम में नंदगंज स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) कृष्ण कुमार गुप्ता ने मतदाताओं को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

बीएलओ कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा पात्र नागरिकों के फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने हेतु) एवं फॉर्म-8 (नाम सुधार हेतु) भरवाकर उन्हें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार से संबंधित जानकारी प्राप्त करते नजर आए।

निर्वाचन आयोग के इस प्रयास से मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है और लोगों ने इसे एक सराहनीय पहल बताया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के अभियानों से पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में काफी मदद मिलती है।बूथ पर गांव सभा बरहपुर के भावी ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी शिव प्रसाद सिंह पहुंच कर मतदाताओं का सहयोग किए।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें