सेवराई में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 49 शिकायतें प्राप्त


सेवराई। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से तृतीय शनिवार को तहसील सेवराई परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने की। इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों द्वारा कुल 49 शिकायत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

समाधान दिवस के दौरान राजस्व, विकास, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को शेष शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए तथा मामलों में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी भदौरा कृष्ण कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। हालांकि समाधान दिवस के दौरान कुछ विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कुर्सियां खाली रहने से फरियादियों में नाराजगी भी देखने को मिली।

तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि भविष्य में समाधान दिवस की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें