शादियाबाद गाजीपुर।गाजीपुर जिले के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत बरईपारा ग्राम सभा के लोकप्रिय ग्राम प्रधान जगदीश सिंह कुशवाहा बीते दो दशकों से जनसेवा की मिसाल बने हुए हैं। लगातार 20 वर्षों से ग्राम प्रधान के पद पर रहते हुए उन्होंने गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा को अपना संकल्प बना लिया है।
ग्रामीणों के अनुसार प्रधान जगदीश सिंह कुशवाहा वर्ष भर गांव की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, साफ-सफाई और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। खासकर ठंड के मौसम में उनकी संवेदनशीलता देखते ही बनती है। हर वर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वह ग्राम सभा के गरीब व असहाय लोगों के बीच लगभग 400 कंबलों का वितरण करते हैं।
कंबल वितरण कार्यक्रम से कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलती है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान जगदीश सिंह कुशवाहा न केवल जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि हर सुख-दुख में गांव के लोगों के साथ खड़े रहने वाले अभिभावक भी हैं। उनके इस निरंतर सेवा कार्य से सैकड़ों परिवारों को सहारा मिला है।
ग्रामवासियों ने बताया कि प्रधान द्वारा बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की मदद की जाती है, जिससे गांव में सामाजिक समरसता बनी रहती है। लंबे समय से निस्वार्थ भाव से की जा रही इस सेवा के लिए क्षेत्र में उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि विरले ही मिलते हैं, जो इतने लंबे समय तक सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ जनता के विश्वास पर खरे उतरते हैं इस मौके पर सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बी.के नेता, घनश्याम राम राजन वर्मा दूधनाथ यादव मनबोध राजभर श्रीनाथ प्रजापति जयप्रकाश कुशवाहा देवेंद्र राय इत्यादि लोग मौजूद रहे।
