सामाजिक कार्यकर्ता स्व.सच्चिदानंद पाण्डेय की 12वीं पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि


भांवरकोल: क्षेत्र के कनुवान गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी स्व० सच्चिदानंद पाण्डेय की 12 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने स्व. पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वे भले ही ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हों, लेकिन उन्होंने आजीवन पंचायत के विकास, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। वे सदैव आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे और समाज सेवा को ही अपना धर्म मानते थे। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को लोग कभी भुला नहीं सकते। उनके योगदान के कारण वे आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर अजय कुमार पाण्डेय, दुर्गेश कुमार पाण्डेय, ब्रह्मानंद पाण्डेय, सतेंद्र कुमार पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय सहित अनेक ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें