ठंड की चपेट में आए किसान की मौत, खेत से लौटते ही गिर पड़े रामआशीष यादव


करीमुद्दीनपुर गाजीपुर: थाना क्षेत्र के गोपाल चक गांव में शनिवार की शाम लगभग 7 बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां खेत से सिंचाई कर लौट रहे एक किसान की ठंड लगने से अचानक मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार गोपाल चक गांव निवासी रामआशीष यादव पुत्र रामजीत यादव शनिवार की रात अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। सिंचाई के दौरान अचानक उन्हें तेज ठंड लगने लगी, जिससे वे कांपने लगे। ठंड से बचने के लिए वह किसी तरह घर पहुंचे, लेकिन घर पहुंचते ही वह अचानक जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनका हो गया घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मन्नू यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें