रोमांचक मुकाबले में सिवान ने गाजीपुर को हराया


कासिमाबाद गाज़ीपुर: कासिमाबाद स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर शहीद शशांक सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिवान ने गाजीपुर को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराकर विजेता का ताज पहना, इससे पहले सिवान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गाजीपुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया,पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए गाजीपुर की तरफ से रोहित ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली और 51 रन बनाए जबकि कप्तान अरशद ने 29 रन बनाए ,सिवान की तरफ से उत्कर्ष सिंह ने 23 रन देकर चार विकेट लिए इसके जवाब में 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवान की टीम ने आखिरी ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया, सिवान का एक समय 41 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में थी लेकिन आर्यन और शाश्वत ने पांचवे विकेट के लिए 44 रन और आर्यन और शिवमुनि ने छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी करके गाजीपुर को मुकाबले से बाहर कर दिया। सिवान तरफ से आर्यन ने 65 रन और शिवमुनि ने 39 रन बनाए, गाजीपुर की तरफ से अरशद, अमित और आरिफ ने एक एक विकेट प्राप्त किए, बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए आर्यन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार गाजीपुर के रोहित को प्रदान किया गया, वही उपविजेता ट्रॉफी और 25 हजार नगद राशि गाजीपुर को और विजेता ट्रॉफी और 40 हजार नगद राशि सीवान को प्रदान की गई। इस दौरान हजारों दर्शक मौजूद रहे,मुख्य अतिथि पारसनाथ राय ने कहा कि शहीद के नाम पर हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्शकों की भीड़ यह बता रही है कि देश के शहीदों के प्रति कितना प्रेम है,खेल देश की एकता को मजबूती प्रदान करती है। अंपायर की भूमिका अखिलेश गुप्ता और अंकुर सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर की भूमिका डिंपू और राहुल ने किया,एवं कमेंट्री की भूमिका विमलेश तिवारी,महेश प्रजापति ने निभाई।  इस दौरान मनोज सिंह,मनोज गुप्ता,पप्पू सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार शिक्षा पर अनुराग सिंह धर्मेंद्र यादव अमित सिंह सौरभ सिंह गोलू यादव शिपिंग राजभर विशाल सिंह अजय यादव ,आदि लोग मौजूद रहे, अंत में सभी लोगों को कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें