एएचएम पब्लिक स्कूल अंडरआर्म क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जीतकर कानूवान बनी चैंपियन


 

शादियाबाद थाना चौराहे के पास 2 जनवरी से आयोजित एएचएम पब्लिक स्कूल अंडरआर्म क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कानूवान और मुबारकपुर टीम के बीच खेला गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला देखने के लिए हर तरफ दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा और करीब 5 हजार लोग मैदान में मौजूद रहे।

टॉस जीतकर मुबारकपुर के कप्तान मोनू सोनकर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन टीम को शुरुआती झटके लगे। इसके बाद लालू और अभिषेक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए स्कोर 53 रन तक पहुंचाया। हालांकि कानूवान के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मुबारकपुर की पूरी टीम को 9.2 ओवर में ऑलआउट कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानूवान टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने मात्र 8.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल मुकाबला जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मॉर्गन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें 1100 रुपये नकद, मेडल, ट्राफी व सूज प्रदान किया गया। इसके अलावा लगातार छह चौके लगाने पर उन्हें 4 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार भी दिया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राकेश सिंह अंशु प्रधान संघ अध्यक्ष मनिहारी,कस्बादयालपुर प्रधान रियाजुद्दीन सिद्दीकी उर्फ गुड्डू, केदार फौजदार महाविद्यालय के उपनिदेशक डॉ. उपेंद्र यादव रहे। अतिथियों ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद ट्राफी व क्रिकेट किट प्रदान की, जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 6 हजार रुपये नकद और सभी खिलाड़ियों को दीवार घड़ी दी गई।

इस अवसर पर अनुष्का नेत्र क्लीनिक के निदेशक डॉ. आर.के. मौर्या, हंसराजपुर प्रधान ज्ञानेंद्र गुप्ता, यूसुफपुर प्रधान भूपेंद्र सिंह झब्बू, छपरी ग्राम प्रधान रितेश कुमार, मसूदपुर प्रधान रशिद अंसारी,बाबू पत्रकार ,डॉ अमरजीत यादव,सदानंद सर डॉ संजय कुशवाहा,नुरुल्लाह,कयामुद्दीन अंसारी, सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के आयोजक जाफर शेख, सेराज अहमद, अरमान, इरशाद व सन्नी रहे। अंपायर की भूमिका खुर्शीद अहमद और रोशन कुमार ने निभाई, स्कोरर महफूज राजा रहे, जबकि मैच की कमेंट्री मोहम्मद कैफ ने की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूरे ग्रामसभा के लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें