नोनहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले और बलवे के आरोपी सोनू और पप्पू यादव गिरफ्तार


गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास, बलवा और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में वांछित दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने पिछले महीने तीन युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा था और बीच-बचाव करने गई पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया था।

पुलिस के अनुसार, घटना 30 नवंबर 2025 की है। आरोपी लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और रॉड से लैस होकर आए थे। उन्होंने ग्राम गौसपुर बुजुर्गा निवासी मो. आसिर, सैयद अब्दुला अख्तर और अब्दुला उमर को पकड़कर एक खंभे से रस्सी से बांध दिया और जान से मारने की नीयत से उनकी जमकर पिटाई की।

सूचना मिलने पर जब पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मजरूबों को छुड़ाने का प्रयास किया, तो मनबढ़ आरोपियों ने पुलिस के काम में बाधा डालते हुए उन पर भी हमला कर दिया था।

विवेचना के दौरान रविवार को उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी और उनकी टीम को मुखबिर से खास सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम मरुल्लाहचक फोरलेन अंडरपास के पास घेराबंदी की और दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू रायनी उर्फ अफसर अली तथा पप्पू यादव के रूप में हुई है।ये दोनों ग्राम पारा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवा

ई की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें