वोटर लिस्ट सुधार में बीएओ पर मनमानी का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश


 

वर्तमान ग्राम प्रधान सहित ढाई सौ ग्रामीणों का नाम वोटर लिस्ट से गायब

कुशीनगर ।विशुनपुरा विकास खण्ड क्षेत्र में पंचायती चुनाव को लेकर चल रहे ओटर लिस्ट सुधार कार्य में बीएओ की कथित मनमानी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसका जीता-जागता उदाहरण विकास खण्ड के सिसवा गोईती ग्राम सभा में देखने को मिल रहा है, जहां बीएओ द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधान का ही नाम ओटर लिस्ट से हटा दिया गया है।
सिसवा गोईती ग्राम सभा के ग्राम प्रधान लल्लन प्रसाद गुप्त का आरोप है कि बीएओ ने केवल उनका ही नहीं, बल्कि गांव के करीब 250 से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम भी ओटर लिस्ट से गायब कर दिए हैं। वहीं, जिन लोगों के नाम कटने चाहिए थे, उनके नाम सूची में यथावत बने हुए हैं। इससे आगामी पंचायत चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्राम प्रधान ने बताया कि इस मनमानी से गांव के मतदाता बेहद परेशान हैं और उनका लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बीएओ की इस कार्रवाई को लेकर ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर तक के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच तथा शीघ्र ओटर लिस्ट सुधार की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस गंभीर मामले का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और ओटर लिस्ट की खामियों को कब तक दुरुस्त किया जाता है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें