ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन, कुशीनगर की जिलाकार्यकारिणी बैठक: संगठन की शक्ति को बढ़ावा देने का एक और कदम


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


कुशीनगर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन, कुशीनगर की बैठक लेट. वी.एन. राय विद्यालय, चौबैया पटखौली में सकुशल सम्पन्न हुई।जिसमें संगठन के विस्तार और समाजसेवा की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन के संरक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अपने विचार और सुझाव साझा किए।

 

बैठक का शुभारंभ दुदही ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना राय द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया, जिसने सभी उपस्थित सदस्यों को एकजुट होने का संदेश दिया। सभा की अध्यक्षता संगठन के मार्गदर्शक पारसनाथ सिंह ने की, जिन्होंने संगठन के उद्देश्यों और लक्ष्यों को स्पष्ट किया। संचालन जिला महामंत्री विनय राय द्वारा किया गया, जिन्होंने बैठक के दौरान सभी सदस्यों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तृत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर गठन उपरांत ग्राम स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार पर विशेष रूप से बल दिया गया। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, और समाजसेवा की निरंतरता पर जोर दिया गया।

 

राणा प्रताप राय ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अविनाश राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन विस्तार में सभी सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष अविनाश राय ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने, सदस्य संख्या में वृद्धि करने और सभी को साथ लेकर चलने का आह्वान किया।

 

जिला महामंत्री विनय राय ने बताया कि संगठन ने 50 सदस्यों से प्रारंभ कर आज लगभग 50 जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। तथा समाज के जरूरतमंद लोगों के सहयोग और उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है।बंटी राय ने ग्राम स्तर पर संगठन की इकाइयों का गठन व सुदृढ़ नेटवर्क निर्माण पर बल दिया। संजीव राय ने कहा कि संगठन ही समाज की शक्ति है। संगठित समाज की आवाज़ सदैव सशक्त होती है। उन्होंने प्रकोष्ठ आधारित गठन, जनभागीदारी, तथा समय–समय पर शक्ति–प्रदर्शन द्वारा समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

राष्ट्रीय महासचिव दुर्गेश राय ने संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित सहायता अभियानों का उल्लेख करते हुए समाजसेवा की निरंतरता एवं संगठन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष देवरिया रामइकबाल राय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के माध्यम से अब तक हज़ारों जरूरतमंद लोगों तक रक्तदान की महत्वपूर्ण सेवा पहुँचाई जा चुकी है। यह संगठन की अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक है, जिस पर हम सभी को गर्व है।

 

सभा को संबोधित करते हुए मार्गदर्शक पारसनाथ सिंह ने सदस्यता अभियान को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने तथा संगठन के सुचारु संचालन हेतु समय–समय पर बैठकें आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। संगठन के संरक्षक मंडल से कृष्णा राय द्वारा संगठन के विस्तार और सुचारु संचालन हेतु नियमित बैठकें आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य, जिला अंतर्गत सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, जिला अध्यक्ष देवरिया रामइकबाल राय सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य संदेश — “संगठन, एकता और सहयोग ही समाज की वास्तविक शक्ति है।”

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें