कीचड़ भरे गड्ढे में फंसा पशु, क्रेन की मदद से बचाई गई जान


नंदगंज रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार करीब साढ़े तीन बजे एक आवारा पशु कीचड़ से भरे गड्ढे में फंस गया। पशु के फंसने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई की और सेतु निगम में कार्यरत क्रेन को बुलाया। क्रेन की मदद से पशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन परिसर के एक ओर तो बाउंड्री बनी है, लेकिन दूसरी ओर बाउंड्री न होने के कारण अक्सर छुट्टा पशु स्टेशन परिसर में घुस आते हैं। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने स्टेशन परिसर के खुले हिस्से में जल्द से जल्द बाउंड्री निर्माण की मांग दोहराई है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें