बाढ़ को लेकर जिला प्रशाशन व आपदा विभाग एलर्ट मोड में 


चौथी बार गंगा नदी का रौद्र रूप एक बार फिर देखने को मिल रहा है। गंगा नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बढ़ते ही बाढ़ का पानी तेजी से तटवर्ती इलाके के गांवों में प्रवेश करने लगा है। जिससे लोगों की दुश्वारियों में इजाफा हो गया है। हालत यह है कि बाढ़ का पानी से शेरपुर पंचायत के मुबारकपुर, बच्छलपुरा,सेमरा, मुबारकपुर, छनबैया, लालूपुर, धर्मपुरा, फिरोजपु नकटिकोल के मैदानी इलाकों से होते हुए आगे बढ़ रहा है जिससे ये सभी गांव पानी से घिर गए हैं। बाढ़ के आसन्न खतरे को देखते हुए सिवान में बने डेरों से लोग अपने पशुओं एवं जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए है। भागड़नाला फिरोजपुर पुल बाढ़ के पानी से डूब गया है। ऐसे में तहसील प्रशासन की ओर से आवागमन के लिए नाव लगाई गई है। बाढ़ के सम्बन्ध में एसडीएम मुहम्मदाबाद डा० हर्षिता तिवारी ने बताया कि बाढ़ पर नजर रखी जा रही है। निगरानी के लिए तटवर्ती गांवों में राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों की टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ चौकियां सकि़य कर दी गई है। जरूरत पड़ी तो और नावों की व्यवस्था कर दी गई है। बाढ़ को लेकर प्रशासन पुरी तरह से चाट चौबंद है।किसी भी आपात स्थिति के लिए प्रशासन एलर्ट मोड़ में है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें