गाजीपुर: ब्लॉक संसाधन केंद्र जखनिया में दिव्यांग बच्चों के लिए प्रमाण पत्र हेतु आयोजित मेडिकल असेसमेंट कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस विशेष शिविर में कुल 50 दिव्यांग बच्चों ने सहभागिता की जिसमें शारीरिक श्रवण दृष्टि बौद्धिक एवं सेरेब्रल पाल्सी जैसे विभिन्न श्रेणियां के दिव्यांग शामिल थे विशेष्य चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का विस्तार से मूल्यांकन करते हुए पत्र बच्चों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए मेडिकल असेसमेंट कार्यक्रम में विशेष शिक्षक शशि भूषण त्रिपाठी शालिनी कुशवाहा अवधेश कुमार शंकर गुप्ता संजय यादव सक्रिय भूमिका निभाई यह आयोजन दिव्यांग बच्चों के लिए एक अहम पहल साबित हुआ जिससे न सिर्फ उन्हें प्रमाणिकता प्राप्त हुई बल्कि आगे की सहायता योजनाओं से जुड़ने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ इस तरह के प्रयास से बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं
दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप संपन्न
