गाज़ीपुर: बुधवार को अखिल भारतीय आम हड़ताल के आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीअन्य कम्युनिस्ट पार्टियां,उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन,संयुक्त किसान मोर्चा आदि ने समर्थन में सरजू पाण्डेय पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भारत के सार्वजानिक प्रतिष्ठानो का अंधाधुंध निजीकरण करके देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर रही है।बेरोजगारी चरम पर है।चार श्रम कानूनो को ख़त्म कर रही है।किसानो के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून नही बना रही है। संविदा,ठेकेदारी प्रणाली ,स्कीम कर्मचारियों,की स्थिति दयनीय है।उन्हे सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाय।वक्ताओं ने आगे कहा कि यह सरकार महंगाई,बेकारी, भ्रष्टाचार, को बढ़ा रही है। संविधान,लोकतंत्र की अवहेलना कर रही है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पूरे देश की आम हड़ताल ने मांग किया है कि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी रूपया 26000 दी जाय,श्रम कानूनों में संशोधन ख़त्म करने,पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाय।मनरेगा,मजदूरों को दो सौ दिन काम,एवं 700 रुपये मजदूरी सुनिश्चित करने,60 वर्ष के ऊपर के लोगो को 10000 रुपये प्रति माह पेंशन देने की व्यवस्था की जाय। सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद मंगाकर किसानो को उपलब्ध कराया जाय। विजली का निजीकरण एकदम से रोक दिया जाय।अंत मे वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आम हड़ताल की मांगे पुरी नही की गई तो भविष्य में भीषण आंदोलन करेगी।धरना को किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र यादव,राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव,प्रति जिला सचिव जनार्दन राम, सह सचिव ईश्वरलाल गुप्ता,खेत मजदूर यूनियन के केंद्रीय कमेटी सदस्य राम अवध, माले जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह,सत्येंद्र प्रजापति,योगेंद्र भारती,राजेश वनवासी,फूल मैन,भूमि बचाओ मोर्चा के प्रांतीय नेता रामाश्रय यादव,रामलाल,मुहमद नसीरुद्दीन,सुरेंद्र राम, भूमिधर राजभर,विक्रम यादव, आदि ने सम्बोधित किया।अध्यक्षता घुरा यादव,एवं संचालन योगेंद्र भारती ने किया।महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित द्वारा जिलाधिकारी गाजीपुर को उनके प्रतिनिधि को सौपा गया।
