दीपों की रोशनी से जगमगाया बाबा कीनाराम घाट, छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली


सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवल घटवारी स्थित मंदिर के समीप कर्मनाशा नदी के तट पर बने बाबा कीनाराम घाट पर देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम प्रधान प्रशासक नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में घाट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे घाट को दीपों से सजाया गया, जिससे नदी का तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

देव दीपावली के अवसर पर घाट की सीढ़ियों और आसपास के परिसर में श्रद्धापूर्वक दीप जलाए गए। दीपों की कतारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आकर्षक बना दिया। वहीं क्षेत्र के विद्यालयों की छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए घाट परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई। रंग-बिरंगी रंगोलियों ने आयोजन की सुंदरता में चार चांद लगा दिए।

दीपों की जगमगाहट और छात्राओं द्वारा बनाई गई मनमोहक रंगोलियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को भी प्रोत्साहन मिला। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

ग्राम प्रधान प्रशासक नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस दीपोत्सव ने देव दीपावली के अवसर पर बाबा कीनाराम घाट को रोशनी और रंगों से सराबोर कर दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने लोगों के साथ दीपावली पर घाटों पर दीप जलाए और खा की इस तरह का कार्यक्रम ग्रामीण अंचलों में करना बहुत ही सराहनीय कार्य है इसके लिए ग्राम प्रधान प्रशासन नरेंद्र प्रताप सिंह सहित पूरे गांव के लोग धन्यवाद देता हूं और रंगोली बनाई छठ छात्रों को पुष्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर विजय बहादुर सिंह ने किया संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया।

इस मौके पर रोशन चौधरी अनिल यादव, चंद्रभान सिंह , उदय प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह,जितन चौधरी,विजय राम,पंकज सिंह, श्याम बिहारी कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें