भांवरकोल / गाजीपुर । मतदाता सूची में विशेष सारांश संशोधन 2024 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर अनुपम शुक्ला के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत शेरपुर के मतदान स्थल 363,364 सहित शेरपुर कला , खुर्द के समस्त मतदान केंद्रों का निरीक्षण खंड विकास अधिकारी भांवरकोल प्रेमचंद राजभर द्वारा किया गया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद ने समस्त बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर 1 जनवरी 2027 तक 18 बर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में हर हाल में शामिल किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ डोर टू डोर जाकर मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम शामिल करें। जिससे किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से बंचित नहीं हो।इसमें कोई लापरवाही छम्य नहीं होगी। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री अजय मिश्रा सचिव शेरपुर सूर्यभानु कुमार राय समस्त बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे ।
