सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने टप्पेबाजी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सेवराई चौकी पुलिस और दिलदारनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में नौ वयस्क आरोपी, दो बाल अपचारी तथा चोरी और टप्पेबाजी के आभूषण खरीदने वाला एक सुनार भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, नकदी और पीली धातु के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार 17 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि टप्पेबाजी और चोरी से प्राप्त सामान के बंटवारे को लेकर कुछ लोग फरीदपुर पुलिया के पास एकत्रित हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सेवराई चौकी पुलिस एवं दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 11 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, 9,700 रुपये नकद, पीली धातु के दो जोड़ी कान के झाले, अलग-अलग आकार के दो जोड़ी कर्णफूल और दो लॉकेट बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में विकास उर्फ छंगूर डोम निवासी अमरपुर थाना भांवरकोल, करन उर्फ सूरज डोम निवासी जंगीपुर थाना जमानिया, पवन डोम निवासी गहमर, करिया उर्फ जितेंद्र डोम निवासी मल्ला, बिलाई उर्फ बिल्ला डोम, रवि डोम और अज्जू डोम निवासी सम्बलपुर, विजय उर्फ पाल डोम निवासी मुरली आगर तथा तिलक वर्मा निवासी मझवा काझिक शामिल हैं। इसके अलावा खेसारी डोम और भोला डोम, दोनों करीब 14 वर्षीय बाल अपचारियों को भी पुलिस ने पकड़ा है।
प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी का बयान: प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि टप्पेबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और संलिप्त गिरोह की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सेवराई चौकी और दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, नकदी और पीली धातु के आभूषण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि दोनों बाल अपचारियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से टप्पेबाजी की घटनाओं में संलिप्त गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली इस टीम में उप निरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय चौकी प्रभारी सेवौराई, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना दिलदारनगर, उप निरीक्षा हरि माधव पांडे थाना दिलदारनगर,का0 सतीश कुमार यादव, सुशील कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, अजय चौहान,अजय कुमार मौर्य, आनंद मिश्रा, रामू कुशवाहा, अंकित सिंह, संदीप यादव, शिवेंद्र पाल, नवीन यादव, विजय शंकर पाल शामिल रहे।
