घने कोहरे के बीच महिलाओं ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, पूरा हुआ छठ महापर्व का चार दिवसीय व्रत


बहादुरगंज (गाजीपुर)। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तड़के सुबह से ही व्रती महिलाएं नगर के विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगी थीं। इस दौरान नगर के घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चारों तरफ छठी माई के पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय हो गया।

नगर के सती माई घाट पुरानीगंज, राघव संघत कुटी घाट पुरानीगंज, काली मां घाट भर टोली, महावीर घाट भर टोली तथा नदी के उस पार स्थित विभिन्न घाटों के समीप आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए थे। व्रती महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से छठी माई की पूजा-अर्चना की और भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा करने लगीं।

हालांकि, सोमवार की सुबह मौसम खराब रहने और घना कोहरा छाए रहने के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। इसके चलते व्रती महिलाओं को अर्घ्य देने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सुबह की ठंड और घने कोहरे के बावजूद महिलाओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। महिलाओं ने परंपरागत तरीके से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपना कठिन व्रत पूरा किया।इस दौरान घाटों पर परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं की भी अच्छी खासी भीड़ रही। पूजा पंडालों में बज रहे छठी माई के मधुर गीत श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहे थे। व्रती महिलाओं ने छठी माई से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन का वरदान मांगा।

चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का समापन पूरे श्रद्धा भाव के साथ हुआ। मौसम की प्रतिकूलता भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी। पूरे नगर में छठ महापर्व को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय कुमार कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि, लिपिक हरि प्रकाश, लिपिक अमरनाथ सिंह,लिपिक इकबाल खान, हरिशंकर राय, दारा मद्धेशिया ,सत्यप्रकाश बर्नवाल, सईदुल हक, नुरुल्लाह अंसारी, शक्ति जायसवाल, जगजीत बर्नवाल, विनोद प्रजापति, नकुल मद्धेशिया, रामविलाश राय, उर्फ़ पिन्टू राय, अर्जुन गुप्ता, मनोज बर्नवाल, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें