शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण व छह माह के गर्भ का गर्भपात कराने का आरोप


जेवर छीनने, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने की भी शिकायत; अबोध बच्चे के साथ ठंड में सड़क किनारे रात गुजारने को मजबूर पीड़िता

नेबुआ नौरंगिया (कुशीनगर)। खड्डा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का करीब तीन साल तक शारीरिक शोषण करने, छह माह के गर्भ का गर्भपात कराने और मारपीट कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ क्षेत्राधिकारी खड्डा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, कार्रवाई की आस लगाए महिला अपने अबोध बच्चे के साथ ठंड में सड़क किनारे रात गुजारने को मजबूर है।

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली काजल पासवान (पत्नी दयानंद यादव) ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि देवानंद यादव पुत्र लालबहादुर यादव ने करीब तीन साल पहले शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। इस दौरान गर्भवती होने पर आरोपी ने छह माह के गर्भ का गर्भपात करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी उसे चौरीचौरा क्षेत्र में किराये के कमरे में रखता था, जहां उसके साथ आए दिन मारपीट और शारीरिक शोषण किया जाता था।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके जेवरात भी जबरन अपने पास रखकर फरार हो गया है। आरोपी के पिता लालबहादुर, मां सरोज देवी और देवर बिकाऊ यादव व बहिराम यादव पर भी मारपीट करने तथा जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है।

इस संबंध में सीओ खड्डा ने बताया कि गुरुवार को वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। महिला की ओर से प्रार्थना पत्र मिला होगा तो मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता अपने अबोध बच्चे के साथ गांव के समीप सड़क किनारे ठंड में रात बिताने को विवश थी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें