दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर पतार में कार्यक्रम, स्टारलिंक के भारत में प्रवेश के विरोध में फूंका एलन मस्क का पुतला…


उतरांव (गाजीपुर)। स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत की ओर से राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी की जन्मजयंती पतार ग्रामसभा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके विचारों और स्वदेशी चिंतन पर चर्चा की गई। वहीं, एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के भारत में प्रवेश के आवेदन के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत के पूर्णकालिक कार्यकर्ता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी का चिंतन आज भी भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था के लिए प्रासंगिक है। किसानों की आय, कृषि लागत, सिंचाई, भंडारण और कृषि आधारित उद्योग जैसे विषयों पर उनका किसान केंद्रित विचार आज भी मार्गदर्शन करता है।

मुख्य वक्ता काशी प्रांत के संयोजक डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने राष्ट्रनिर्माण के लिए आर्थिक स्वावलंबन, श्रम की प्रतिष्ठा, किसान सम्मान, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक आत्मविश्वास को आवश्यक बताया। उन्होंने श्रमिकों को संगठित करने, किसानों को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने और स्वदेशी को आर्थिक दर्शन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय जीवन और व्यवहार में अपनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गाजीपुर जिला पर्यावरण प्रमुख अवधेश सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रचार प्रमुख रामचंद्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. विजेंद्र सिंह, प्रवीण राय, मिंटू सिंह, अखिलेश तिवारी, अंकित सिंह, एडवोकेट उमाशंकर सिंह, अमरनाथ सिंह, शिवजी गुप्ता और दीपक स्वर्णकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें