प्रियंका राय को भाजपा महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में हर्ष


प्रियंका राय को भाजपा महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष, समर्थकों ने दी बधाई

 

मऊ। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महिला नेतृत्व को नई जिम्मेदारी देते हुए प्रियंका राय को महिला मोर्चा, जनपद मऊ का जिला उपाध्यक्ष बनाया है। इस जिम्मेदारी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।प्रियंका राय को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को महिला संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी का ध्येय महिलाओं को संगठन में सक्रिय भागीदारी के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। इसके पहले प्रियंका सहकारी ग्राम बैंक की चेयरमैन रही हैं।इस अवसर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रियंका राय को संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और महिला मोर्चा को मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दी गईं। उनके जिला उपाध्यक्ष बनने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई और इसे महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन देने वाला निर्णय बताया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें