5000 मीटर की दौड़ में विद्यासागर ने मारी बाजी, साइकिल जीतकर जमाया कब्जा


धर्मेन्द्र भारद्वाज। मऊ

दीपावली पर जय बुढ़वा बाबा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मऊ सहित पड़ोसी जनपदों और बिहार के धावकों ने लिया हिस्सा

मऊ।दीपावली के पावन पर्व पर दयानंद इंटर कॉलेज, इटैली के खेल मैदान में रविवार को जय बुढ़वा बाबा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं के साथ बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। 1600 मीटर, 3000 मीटर और 5000 मीटर की दौड़ में मऊ सहित पड़ोसी जनपदों और बिहार से आए धावकों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता शक्ति सिंह ने 1600 मीटर दौड़ का फीता काटकर एवं प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सपा नेता सुजीत सिंह ने 3000 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई। जबकि 5000 मीटर दौड़ का शुभारंभ आलोक सिंह और अशोक सिंह ने कराया।

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अर्चना ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और अंतिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 1600 मीटर बालक वर्ग में दिलीप सैनी प्रथम, लोहा यादव द्वितीय और किशन राजभर तृतीय स्थान पर रहे।

 

इसी क्रम में 3000 मीटर बालक वर्ग में राहुल यादव ने प्रथम, ऋषि ने द्वितीय और विष्णु राजभर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रही 5000 मीटर की रोमांचक दौड़ में विद्यासागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सत्यम द्वितीय और अनिल तृतीय स्थान पर रहे। इस जीत के साथ विद्यासागर ने साइकिल पर अपना कब्जा जमाया।

 

आयोजकों की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को साइकिल, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पंखा, प्रेस, मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

पूरे आयोजन के दौरान दयानंद इंटर कॉलेज का मैदान खेल प्रेमियों और दर्शकों से खचाखच भरा रहा। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ धावकों का हौसला बढ़ाया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस प्रतियोगिता ने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान किया।

 

कार्यक्रम के आयोजक अंशुमान सिंह विशाल और सुजीत सिंह टिंकू ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें