बिहार के दो युवकों के कब्जे से 42 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, गिरफ्तार


सेवराई (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के दो युवकों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 42 क्वार्टर (प्रत्येक 180 एमएल) यानी 7.56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात करीब 1:15 बजे बारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ बारा गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पुत्र राजू राम निवासी चिरैयाटांड़, मुंशी भगत चांदमारी रोड, लोहिया नगर, थाना कंकड़बाग, जनपद पटना (बिहार), उम्र 20 वर्ष तथा विकास कुमार शाह पुत्र राम बहादुर शाह निवासी जुरावनपुर करारी, थाना जुरावनपुर करारी, जनपद वैशाली (बिहार), उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आशीष कुमार के कब्जे से 20 क्वार्टर आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की तथा विकास कुमार के कब्जे से 8 क्वार्टर आफ्टर डार्क और 14 क्वार्टर 8 पीएम गोल्ड अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 242/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बारा रेलवे क्रॉसिंग के पास कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें