इंदारा में मकान पर छापा, 3.50 लाख के पटाखे बरामद


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

कोपागंज पुलिस ने नंदन गुप्ता को हिरासत में लिया, पटाखों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क की जांच शुरू

मऊ। दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार रात कोपागंज पुलिस ने इंदारा कस्बे में एक मकान पर छापा मारकर करीब 3.50 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से मकान में पटाखे रखने वाले नंदन गुप्ता (34) को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच पुलिस को इंदारा कस्बे में एक मकान में पटाखे छिपाकर रखने और उनकी बिक्री किए जाने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर सीओ सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में कोपागंज पुलिस की टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान से 18 गत्तों और पांच बोरों में भरे पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई है।

पटाखों की आपूर्ति के स्रोत का पता लगा रही पुलिस

सीओ सत्येंद्र तिवारी के मुताबिक, मकान से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं। मामले में नंदन गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें किन-किन लोगों को बेचा गया है। मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें