सामूहिक सहयोग से संवर रहा स्वयंभू शिव मंदिर बुढ़वा शिवाला


भांवरकोल/गाजीपुर। ग्राम शेरपुर कलां स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर (बुढ़वा शिवाला) श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, मंदिर की स्थापना तांत्रिक विधि से शव पर की गई थी। इन दिनों ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य जारी है।

मंदिर के विकास में राकेश राय पुत्र नंदकिशोर राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपने भाई की पुण्यतिथि पर कोलकाता से गांव पहुंचे राकेश राय का ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में स्वागत एवं सम्मान किया।वहीं, राजीव राय पुत्र रमेश राय मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वे धन जुटाने के साथ लोगों को सहयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मंदिर के सुंदरीकरण में विनोद राय, अनिल राय, मास्टर साहब, डॉ. सुरेंद्र राय, बच्चन राय, डॉ0 प्रशांत कुमार राय, मदन दुबे और मृत्युंजय राय सहित अन्य लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि सामूहिक प्रयासों से यह प्राचीन धार्मिक धरोहर और अधिक सुंदर एवं भव्य स्वरूप धारण करेगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें