गाजीपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया की बैठक सम्पन्न


गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संगठन के सेक्रेटरी नियाज अहमद की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा तहसील स्तर पर इकाइयों के गठन पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए परितोष साहू ने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों को एक इकाई के रूप में मिलजुलकर कार्य करना होगा। इसके लिए जिले में सक्रिय और मजबूत टीम का गठन आवश्यक है, जो समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर प्रयास करे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

वहीं, जफर अकील ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता के लिए आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी है। सभी सदस्यों को अपने स्तर से पहल करनी चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित घटनाओं की जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर उनका सहयोग प्राप्त करना चाहिए।

विमलेश तिवारी ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही निर्धारित लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। वहीं, आशीष गुप्ता ने कहा कि समस्याओं का समाधान पहले स्थानीय स्तर पर करने का प्रयास होना चाहिए। जरूरत पड़ने पर ही उच्च अधिकारियों से सहयोग लिया जाए, ताकि समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण हो सके।

बैठक के मुख्य अतिथि स्टेट एग्जीक्यूटिव ठाकुर कृष्णा सिंह ने कहा कि किसी भी मामले में कार्रवाई करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और तथ्यों की जांच करना आवश्यक है। मामले की तह तक पहुंचने के बाद ही अगला कदम उठाना चाहिए। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।

बैठक में तहसील स्तर पर संगठन की इकाइयों के गठन और कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर मोहन गुप्ता, पुनीत त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, अशोक कुमार, मुनि शंकर यादव, सत्यप्रकाश तिवारी, संतोष कुमार पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें