सादात में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सजीव झांकियों नें लोगों का मन मोहा, श्रद्धांलु हुए मंत्र मुग्ध


सादात, गाजीपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से शारदीय नवरात्र पर सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसमें भक्ति और दिव्यता का संगम देखने को मिला। यह आयोजन बस स्टैंड के निकट गांधी चबूतरा के पास किया गया।

जिला प्रभारी बीके निर्मला और नगर प्रभारी बीके संजू के निर्देशन में कुमारी अनुष्का, संजना, सोनम, इच्छा, सलोनी, काजल सहित कन्याओं ने देवी मां के विभिन्न रूपों की सजीव झांकी प्रस्तुत की।

मुख्य आकर्षण महिषासुर मर्दिनी का दृश्य रहा, जिसमें कन्याओं ने मां दुर्गा बनकर महिषासुर बने रमेश यादव के वध का मंचन किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया और नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें