हार्वेस्टर की मरम्मत के दौरान करंट से युवक की मौत


उतरांव/गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के सागरपाली दयाल गांव निवासी आशीष सिंह (35), पुत्र विजय बहादुर सिंह, की रविवार को 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने हार्वेस्टर की मरम्मत के लिए उसके ऊपरी हिस्से पर चढ़े थे, तभी उनका सिर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया।

करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे आशीष को परिजन स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची बरेसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अमृता और मां इंदू देवी बेसुध हो गईं। मृतक के पीछे चार वर्षीय बेटी पीहू और दो वर्षीय बेटा हृदयांश हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें