भांवरकोल/ गाजीपुर । पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में वांछित युवक को गुरुवार को कोटवा नारायणपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक मोरध्वज दुबे अपने विभागीय सहयोगियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना मिली कि थाने का वांछित बलिया जनपद के कोटवा नारायणपुर तिराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया । पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम तरुण तथा हरियाणा ,फरीदाबाद के लाला खान गली के पास नागला पार्ट – 2 मकान नंबर 1344 का निवासी होना बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को पाक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।
पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
