मऊ में थाना समाधान दिवस पर सुनी गईं जनशिकायतें, 62 प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने मुहम्मदाबाद थाने में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मऊ। जनशिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने थाना मुहम्मदाबाद में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों में क्षेत्राधिकारियों और प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

पुलिस विभाग के अनुसार, जनपद के सभी थानों पर कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

वहीं, राजस्व विभाग से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व टीमों को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें