सादात गाजीपुर। सोमवार को लखनऊ से आये विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा ने सादात ब्लॉक पर सरकारी योजनाओं की समीक्षा की समीक्षा के समय जल निगम विभाग के जेई पर भड़क गये जब उन्होंने पूछा कि ब्लाक में कितने घरों में पेयजल का कनेक्शन हो गया है तो संबंधित जेई ने बताया कि 93 प्रतिशत घरों में कनेक्शन हो गया है। इस गलत डेटा बताने पर उन्होंने इसपर नाराजगी जताई।
उन्होंने कृषि, बालविकास परियोजना आदि की पत्रावलियों की जांच की। इसके तुरंत बाद वह डोरा गांव के सचिवालय व कैम्पस में स्थित प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, आदि का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होंने चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी सीडीपीओ सोनम सिंह के साथ कराया।
उत्तरप्रदेश सरकार विशेष सचिव ने सादात ब्लॉक में किया निरिक्षण, जल निगम विभाग के जेई पर गलत रिपोर्ट देने पर भड़के, लगाई फटकार
